फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: स्वच्छता ही स्वागत अभियान के तहत चला सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना। राष्ट्रव्यापी स्वच्छता मुहिम के तहत फिरोजपुर झिरका मंडल में स्वच्छता ही स्वागत अभियान का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और स्वच्छ व स्वस्थ भारत के निर्माण में जनभागीदारी बढ़ाना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक नसीम अहमद ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि इसे हर व्यक्ति को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने स्वच्छता को बेहतर स्वास्थ्य और विकास का आधार बताया। अभियान का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक निशा सैनी ने किया। उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। सह-संयोजक धर्मेंद्र यादव सहित मंडल के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने श्रमदान कर अभियान को सफल बनाया। समापन पर निशा सैनी ने सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए स्वच्छ भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें