फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून की दस्तक पर नहीं हो रही नाले-नालियों की सफाई

विज्ञापन
Cleaning of drains is not being done on the knock of monsoon - फोटो : Palwal
विज्ञापन
होडल। मानसून आने से पहले शहर के नाले और नालियों की सफाई पर नगर परिषद और प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। अनदेखी के कारण नाले और नालियों में गंदगी और पॉलीथिन जमा है। यदि जल्द इनकी सफाई नहीं की गई तो बारिश होने पर पूरा शहर जलमग्न दिखाई देगा। शहर के लोगों के अलावा पार्षद भी इस समस्या को कई बार उठा चुके हैं, लेकिन अब तक सफाई की तरफ ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, इस बार बारिश सामान्य से अधिक होने की संभावना है। लेकिन, इसके बावजूद नगर परिषद द्वारा शहर में नाले और नालियों की सफाई नहीं करवाई जा रही है। यहां तक कि नालियों और नालों के आसपास पड़ी गंदगी के ढेरों को भी नहीं उठाया जा रहा है।
--------
दो-तीन वर्षों से बन जाती है जलभराव की स्थिति
पिछले दो-तीन वर्षों से होडल में बरसात के दिनों में 10 एमएम बारिश होती आ रही है। इस कारण पुराना जीटी रोड, मेन बाजार, बस स्टैंड रोड, पुन्हाना मोड़, अग्रसेन चौक, सब्जी मंडी, गांधी चौक में काफी अधिक जलभराव हो जाता है। ऐसे में यदि इस बार भी विभाग द्वारा समय पर नालों की सफाई नहीं कराई तो फिर से वही समस्या का सामना लोगों को करना पड़ेगा।
विज्ञापन

-----
बस स्टैंड रोड के नालों पर जमा गंदगी
शहर के मेन बस स्टैंड रोड पर नालों का निर्माण किया गया था। हालांकि, इन नालों पर स्लैब डालकर इन्हें ढका भी गया है। लेकिन, कई जगहों से स्लैब हटने तथा समय पर सफाई न होने के कारण काफी मात्रा में गंदगी जमा हो गई है। बस स्टैंड से पुन्हाना रोड की तरफ बने इन नालों की एक भी बार सही से सफाई नहीं करवाई गई है। इस कारण पानी की निकासी होना काफी मुश्किल नजर आ रहा है।
-------
कई जगहों पर टूट चुके हैं नाले
शहर में चरण सिंह चौक, अग्रसेन चौक, बाईपास के समीप आदि जगहों पर बरसाती नाले टूटे हुए हैं। इसके अलावा इनमें काफी मात्रा में गंदगी भी जमा है। मौजूदा हालात में गंदगी जमा होने के कारण नालों से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इस कारण आसपास का माहौल भी दुर्गंधमय है। शहर में अधिकांश नालों की हालत खस्ता है। समय पर सफाई न होने के कारण नाले जगह-जगह से जाम हैं। इस कारण दूषित पानी पर मच्छर भी पनपने लगे हैं। ऐसे में लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द नालों की सफाई करवाई जाए, जिससे बरसात के मौसम में परेशानियों का सामना न करना पड़े।
------
बरसात से पहले होगी सफाई : कनिष्ठ अभियंता
नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता राशिद खान का कहना है कि नालों की सफाई को लेकर विभाग द्वारा योजना बना ली गई है। बरसात से पहले नालों की सफाई करवा दी जाएगी। नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता ने बताया कि जल्द ही नालों की सफाई के लिए टेंडर निकले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें