फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: 30 तक दर्ज करा सकेंगे दावा-आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेेंसी
विज्ञापन


पलवल। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में एसआईआर-2026 के तहत मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण मिशन मोड में जारी है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने नागरिकों से अपने और परिवार के पात्र सदस्यों के नाम मतदाता सूची में जांचने की अपील की है। उन्होंने बताया कि दावे एवं आपत्तियां 30 सितंबर तक दर्ज कराई जा सकती हैं। इनका निपटारा 28 अक्टूबर तक किया जाएगा और 6 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। पात्र व्यक्ति का नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6, विवरण में संशोधन के लिए फॉर्म-8 और मृत, अपात्र या स्थानांतरित मतदाता के नाम पर आपत्ति के लिए फॉर्म-7 का इस्तेमाल किया जा सकता है। मतदाता बीएलओ, ईआरओ या एईआरओ से सहायता ले सकते हैं। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें