हथीन। फुलेरा दूज का मंगलवार को अबूझ साया है। इस दिन पलवल जिले में लगभग 500 युवक-युवतियां वैवाहिक बंधन में बंधेंगे। फुलेरा दूज के दिन किसी पंडित से मुहूर्त नहीं निकलवाना पड़ता और ना ही जन्म कुंडली का मिलान कराना पड़ता है। 25 फरवरी के बाद तीन मार्च को होलाष्टक लगने से शादी समारोह में मांगलिक कार्य पर रोक लग जाएगी। एक मार्च के बाद 11 मार्च का साया है। मार्च का आखिरी साया 12 मार्च का है। 14 मार्च से 13 अप्रैल तक मीन मलमास होने के कारण शादी समारोह में मांगलिक कार्य नहीं होंगे। दो अप्रैल को भी कुछ लोग शादियां करेंगे। इस बार होलाष्टक 8 दिन के स्थान पर 7 दिन के होंगे। हथीन ज्योतिष जोगेंद्र शर्मा ने बताया कि इस बार वैवाहिक मुहूर्त कम हैं।