फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

800 करोड़ की लागत सुधरेगा शहर का सीवरेज : गौरव गौतम

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़कों की मरम्मत के लिए जल्द जारी किए जाएंगे 40 करोड़ रुपये के टेंडर
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि नगर निगम क्षेत्र में सीवरेज व्यवस्था सुधारने के लिए 800 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट अगले दो महीनों में शुरू होगा। वहीं, 64 करोड़ रुपये के विकास कार्य प्रगति पर हैं। इसके साथ ही सड़कों की मरम्मत के लिए 40 करोड़ रुपये के टेंडर जल्द जारी किए जाएंगे।

मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में जीएसटी दरों में कटौती को लेकर खेल राज्य मंत्री ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई जीएसटी व्यवस्था लागू कर देशवासियों को दिवाली का बहुत बड़ा तोहफा दिया है। पीएम ने आम आदमी की रसोई से लेकर शिक्षा और कृषि क्षेत्र तक राहत देने का कार्य किया है।
विज्ञापन


मंत्री ने बताया कि पहले जहां 18 प्रतिशत जीएसटी वसूली जाती थी, उसे घटाकर अब 12 प्रतिशत कर दिया गया है। इसी प्रकार 12 प्रतिशत जीएसटी को 5 प्रतिशत और 5 प्रतिशत जीएसटी को शून्य प्रतिशत कर दिया गया है। आटा, दाल, तेल, घी जैसी रोजमर्रा की वस्तुएं, दवाईयां और किताब-पेंसिल जैसी शैक्षणिक सामग्री पूरी तरह टैक्स फ्री कर दी गई है। किसानों को राहत देते हुए ट्रैक्टर पर भी जीएसटी कम कर दी गई है। उन्होंने कहा कि यह वास्तव में जीएसटी नहीं बल्कि गरीब सेवा टैक्स बन गया है। इससे आम आदमी की आय में बचत होगी और वह अपने विकास कार्यों में इसे लगा पाएगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने भी नई जीएसटी व्यवस्था के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि इससे खासकर महिलाओं को बहुत राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें