फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: शहर बनेगा स्वच्छ, डोर-टू-डोर उठेगा कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
9 लाख रुपये प्रतिमाह की योजना से बदलेगी शहर की सफाई व्यवस्था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। शहर को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में नगर पालिका ने डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण सेवा का शुभारंभ कर दिया है। करीब 9 लाख रुपये प्रतिमाह की लागत वाली इस योजना के तहत अब शहर के प्रत्येक घर से नियमित रूप से कूड़ा एकत्र किया जाएगा। नगर पालिका कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष मनीष जैन ने सचिव राजेश मेहता की मौजूदगी में कूड़ा संग्रहण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

नगर पालिका सचिव राजेश मेहता ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से रोहतक की एक निजी एजेंसी को यह जिम्मेदारी पांच वर्षों के लिए सौंपी गई है। सेवा को पूरी तरह पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए सभी वाहनों में जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम लगाया गया है, जबकि प्रत्येक वाहन पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। इससे वाहनों की रियल-टाइम निगरानी होगी और सफाई कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कूड़ा संग्रहण का कार्य प्रतिदिन सुबह 7 बजे से दोपहर तक किया जाएगा। सफाई कर्मचारी घर-घर जाकर गीला और सूखा कचरा अलग-अलग एकत्र करेंगे, जिससे कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण को बढ़ावा मिलेगा और शहर में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होगी।

पालिका अध्यक्ष मनीष जैन ने कहा कि यह पहल केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि पूरे शहर की जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से घरों में डस्टबिन का उपयोग करने, गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखने तथा सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनसहयोग से ही स्वच्छता अभियान को सफल बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


ढाई घंटे में होगा शिकायत का निस्तारण
नगर पालिका ने सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए त्वरित शिकायत निवारण प्रणाली भी शुरू की है। यदि किसी क्षेत्र में कूड़ा नहीं उठता या सफाई से जुड़ी कोई समस्या आती है, तो नागरिक सफाई दरोगा के मोबाइल नंबर 8570867909 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। पालिका प्रशासन ने दावा किया है कि शिकायत मिलने के ढाई घंटे के भीतर उसका समाधान सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि शहर की सफाई व्यवस्था निर्बाध बनी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें