फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: दिव्य नगर योजना के तहत सुंदरीकरण पर करोड़ों रुपये खर्च करेगा नगर परिषद

विज्ञापन
विज्ञापन
19पीएएलपी5- पुराना जीटी रोड पर हुडा मोड के समीप बनाया जा रहा स्वागत द्वार।
विज्ञापन

महापुरुषों के नाम पर बनेंगे तीन स्वागत द्वार, दो मॉडल सड़क होंगी विकसित
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। दिव्य नगर योजना के तहत शहर के सुंदरीकरण पर नगर परिषद द्वारा करोड़ों रुपये खर्च किए जाएंगे। शहर के अंदर महापुरुषों के नाम से भव्य स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। द्वारों से शहर का सुंदरीकरण होगा, वहीं महापुरुषों के नाम व उनके आदर्शों के प्रति आने वाली पीढि़यां जागरूक होंगी। शहर में तीन स्वागत द्वार बनाने की योजना बनाई गई है। इसके अलावा शहर की दो मुख्य मार्गों को मॉडल सड़क के रूप में विकसित किया जाएगा। मॉडल सड़क पर फैंसी लाइटों के साथ दोनों तरफ फूलों के पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा शहर को स्वच्छ बनाने के लिए शौचालयों का निर्माण भी किया जाएगा। नगर परिषद ने इन कार्यों के लिए बजट भी पास कर दिया है।
पलवल शहर की सुंदरता को बढ़ाने के लिए नगर परिषद ने कार्ययोजना तैयार की है। शहर में मॉडल सड़क, स्वागत द्वार व शौचालयों का निर्माण कर शहर को सुंदर बनाया जाएगा। इसी कड़ी में पलवल के तीन मार्गों पर महापुरुषों के नाम पर स्वागत द्वारा बनाए जाएंगे। पहला द्वारा दिल्ली गेट से शुरू होने वाले पुराना जीटी रोड पर बनाया जाएगा। इस द्वार का नाम महापुरुष महाराणा प्रताप के नाम पर होगा। दूसरा द्वारा आगरा चौक पर बनेगा, जिसका नाम महर्षि दयानंद के नाम पर होगा। इसके अलावा तीसरा द्वारा जवाहर नगर कैंप में विश्राम गृह के समीप बनेगा। इस द्वारा का नाम गुरु तेग बहादुर के नाम पर होगा। सभी द्वारों पर महापुरुषों के बारे में उल्लेख भी किया जाएगा। इन द्वारों को बनाने में करीब 62 लाख रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

नौ करोड़ की लागत से विकसित होंगे मॉडल सड़क
नौ करोड़ की लागत से करीब ढाई किलोमीटर लंबी मॉडल सड़क बनाई जाएंगी। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित अलावलपुर चौक से लेकर कमेटी चौक तथा हुडा चौक से भवन कुंड चौक तक मॉडल सड़क विकसित होंगी। मॉडल सड़क पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त रहेंगी। सड़कों पर रंग-बिरंगी फैंसी लाइट लगाई जाएंगी, जो रात के समय अलग ही नजारा प्रस्तुत करेंगी। इसके अलावा सड़कों पर फूलों व अन्य मनमोहक पौधे लगाए जाएंगे। सड़कों पर वाहनों की अवैध पार्किंग नहीं होने दी जाएगी। चमचमाती सड़क के साथ सूचना पट्ट लगाए जाएंगे। पैदल चलने वाले लोगों के लिए फुटपाथ बनाए जाएंगे। इसके अलावा हुडा चौक, रसूलपुर रोड, देवीलाल पार्क सहित अन्य स्थानों पर 30 लाख रुपये की लागत से शौचालय भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


दिव्य नगर योजना के तहत शहर का सुंदरीकरण किया जाएगा। सबसे पहले शहर में दो मॉडल सड़क बनेंगी। इन सड़कों को बड़े ही बेहतरीन ढंग से विकसित किया जाएगा। इसके अलावा तीन स्वागत द्वार बनाए जाएंगे, जिनमें एक निर्माण भी चल रहा है। शहर में शौचालय की सुविधा भी जाएगी। - सतपाल सिंह, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद पलवल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें