फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: म्हारी सड़क एप पर नागरिक खुद कर सकेंगे शिकायत दर्ज

Fri, 24 Oct 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
खस्ताहाल सड़कों की फोटो और लोकेशन भेजने पर सरकार करेगी त्वरित कार्रवाई
विज्ञापन

तय समय में होगी मॉनिटरिंग और जवाबदेही सुनिश्चित

संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने म्हारी सड़क मोबाइल एप्लीकेशन लांच की है। इस डिजिटल एप के माध्यम से नागरिक सड़कों से संबंधित समस्याएं सीधे सरकार तक पहुंचा सकेंगे। एप के जरिए नागरिक सड़कों पर गड्ढे, टूटी सड़कें या जलभराव जैसी समस्याओं की फोटो और लोकेशन के साथ शिकायत दर्ज कर सकते हैं। शिकायत दर्ज होते ही संबंधित विभाग को तत्काल सूचना मिल जाएगी और सड़क के सुदृढ़ीकरण का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। साथ ही शिकायत की तय समय सीमा की मॉनिटरिंग भी की जाएगी ताकि समस्या का समाधान निर्धारित समय में हो सके। ये जानकारी उपायुक्त हरीश कुमार वशिष्ठ ने दी।
विज्ञापन


उपायुक्त ने बताया कि इस प्रणाली में जूनियर इंजीनियर से लेकर विभागाध्यक्ष तक सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी और जवाबदेही तय की गई है। शिकायत प्राप्त होने के बाद संबंधित अधिकारी निर्धारित समय में सड़क सुधार कार्य पूरा करने के बाद की फोटो भी एप पर अपलोड करेगा और शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस पहल से न केवल सड़कों की स्थिति में सुधार होगा, बल्कि जनता और प्रशासन के बीच पारदर्शिता और विश्वास भी और अधिक मजबूत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें