फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: बाइक की टक्कर से बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। गांव बघोला में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता खुर्शीद पुत्र रहीम खां के अनुसार, 22 अक्तूबर की शाम करीब छह बजे उनका पौत्र फरहान दुकान से सामान लेने जा रहा था। इसी दौरान मदापुर की तरफ से आई अपाची बाइक ने उसे टक्कर मार दी। बाइक असपाक अहमद निवासी बघोला चला रहा था। खुर्शीद और गांव के सरपंच गनी ने घायल बच्चे को फिरोजपुर झिरका के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत में उसे अलवर के सानिया अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। जांच अधिकारी एएसआई फतेह सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें