फोटो:- चीला गांव में सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आयोजित पंचायत। संवाद
तावड़ू। हरियाणा सरकार ने नूंह में 21 नए उप स्वास्थ्य केंद्रों को खोलने की मंजूरी दे दी है। इसी के तहत तावडू उपमंडल के गांव चीला को भी उप स्वास्थ्य केंद्र की सौगात मिली है। मंजूरी पर ग्राम पंचायत चीला के सरपंच प्रतिनिधि खालिद हुसैन ने हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार से मंजूरी मिलने के बाद गांव में स्वास्थ्य केंद्र के लिए जगह भी चिन्हित कर ली गई है और जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। दूसरी ओर गांव में सामाजिक बुराइयों और अपराध रोकथाम को लेकर पंचायत का आयोजन भी किया गया। पंचायत में ग्रामीणों ने नशा, सट्टा, दहेज जैसी कुरीतियों और अन्य सामाजिक बुराइयों के खिलाफ सामूहिक रूप से संकल्प लिया। संवाद