होडल। प्रदेश में बाढ़ की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आम लोगों के लिए जो सहायता राशि घोषित की है, उसके लिए बधाई के पात्र हैं। जहां कांग्रेस के कार्यकाल में आपदा के दौरान दस रुपये के चेक मिलते थे। अब सरकार की ओर से सहायता राशि आम लोगों के खाते में जाएगी। सोमवार को पूर्व मंत्री पार्टी कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। पूर्व मंत्री जगदीश नायर ने कहा कि प्रदेश में आई बारिश व बाढ़ की आपदा ने जहां आम जनजीवन को अस्त व्यस्त किया है। वही प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी सरकार ने जनता के जख्मों पर मरहम लगाने का काम किया है। संवाद