फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: महिला मुख्य सिपाही के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तावड़ू। 2 महीने पहले 15 हजार रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार की गई महिला पुलिसकर्मी के खिलाफ एसीबी ने अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हरियाणा द्वारा 8 अक्टूबर को जारी प्रेस नोट के अनुसार आरोपी महिला मुख्य सिपाही प्रियंका सदर तावडू थाने में तैनात थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि रवीना नाम की एक लड़की, जो रास्ता भटक गई थी और अस्वस्थ थी, उसके पास आई थी। मानवता के नाते शिकायतकर्ता ने उसे कुछ दिन अपने पास रखकर उपचार कराया। बाद में लड़की अपने परिवार के पास चली गई, लेकिन आरोपी महिला पुलिसकर्मी ने शिकायतकर्ता को मामले से बाहर निकालने के नाम पर रिश्वत की मांग शुरू कर दी। एंटी करप्शन ब्यूरो की प्रवक्ता पूजा सिंह ने बताया कि एसीबी हरियाणा पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार रोकने के लिए प्रयासरत है और लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें