एटीएम कार्ड बदलकर 17 हजार रुपये निकाले
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। एटीएम मशीन से रुपये निकाल रहे व्यक्ति के कार्ड को बदलकर हजारों रुपये निकाल लिए गए। गदपुरी थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई इमरोज ने बताया कि पलवल निवासी सूरजपाल ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह गांव ततारपुर स्थित एचडीएफसी बैंक की एटीएम मशीन से रुपये निकाल रहा था। उसी दौरान वहां पर दो युवक खड़े थे। तो एक युवक ने अचानक बटन दबा दिया। पीड़ित उस युवक से झगड़ा करने लगा। तो दुसरे युवक ने मशीन से पीड़ित का एटीएम निकालकर दूसरा एटीएम लगा दिया और वहां से फरार हो गए। जिसके थोड़ी देर बाद पीड़ित के फोन पर मैसेज आया कि उसके खाते से 17 हजार 500 रुपये निकल चुके है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर बीती रात अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
-