फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: सीबीएसई की 12वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिले में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं मंगलवार से शुरू होंगी। परीक्षाओं को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकल मुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिलाधीश डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने धारा-163 के तहत आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


आदेशों के अनुसार परीक्षा अवधि के दौरान सभी केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश, भीड़ एकत्र करने और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा। परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटोस्टेट की दुकानों, साइबर कैफे और अन्य संबंधित संस्थानों पर प्रशासन की विशेष निगरानी रहेगी।

केंद्रों पर केवल परीक्षार्थियों, ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों और अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश मिलेगा। जिलाधीश ने पुलिस और संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें