फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोतस्करों के चंगुल से दो दर्जन गोवंश छुड़ाया

विज्ञापन
गोवंश से भरे ट्रक के साथ पुलिस टीम। - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। शहर थाना पुलिस ने उत्तरप्रदेश से बेरहमी से गायों को दो ट्रकों में भरकर मेवात की तरफ जा रहे एक ट्रक को काबू किया है। जबकि चालक मौके से फरार हो गया। वहीं दूसरे ट्रक का चालक वाहन सहित फरार हो गया। मामले में सात नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने ट्रक से करीब दो दर्जन गोवंश बरामद कर गौशाला में भिजवाया। ट्रकों में बेरहमी से भरे जाने के कारण तीन गोवंश मर गए।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर राजपाल के अनुसार पलवल की 4-सिविल लाइन कालोनी निवासी शैलेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गोरक्षा दल का सदस्य है। 3 सितंबर को उसे मुखबिर से सूचना मिली कि उटावड़ निवासी यायहा, अरसद, कबीर, जयकम, अरसद, अख्तर व साहुन उर्फ टूंगल गो तस्करी का काम करते हैं और ये सभी दो ट्रकों में यूपी से गायों को भरकर मेवात की तरफ आ रहे हैं। वे कुछ देर में सोहना मोड़ के समीप से गुजरेंगे। सूचना मिलते ही शैलेंद्र ने दल के सदस्यों को एकत्रित कर नाकाबंदी शुरू कर दी। थोड़ी देर में मुखबिर द्वारा बताए गए दोनों ट्रक आते दिखाई दिए जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन दोनों ट्रकों के चालकों ने नहीं रोका और तेज रफ्तार से ट्रकों को दौड़ा दिया। पीड़ित के साथियों ने आगे जाकर कांटा लगा दिया जिससे एक ट्रक पंचर हो गया और दूसरा ट्रक चालक भगाकर ले गया। ट्रक के पंचर होते ही उसका चालक भी मौके से फरार हो गया। ट्रक से 14 गाय, सात उनके बच्चे व तीन गाय मृत पाई गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और सभी गोवंश को गौशाला भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें