फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: नकदी, सोने की चेन व गैस सिलिंडर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल।
गदपुरी थाना क्षेत्र के गांव भुर्जा में दो चोर घर में घुसकर नकदी, सोने की चेन और गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए। वारदात के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गदपुरी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह के अनुसार, गांव भुर्जा निवासी रमेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 अक्तूबर को दोपहर करीब 3:10 बजे दो अज्ञात चोर उसके घर में घुस गए। चोर अलमारी से तीन हजार रुपये नकद और डेढ़ तोले की सोने की चेन चोरी कर ले गए। इसके अलावा बरामदे में रखा एलपीजी गैस सिलेंडर भी चोरी कर लिया। रमेश के अनुसार, चोरी का पता चलने पर उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति बीच में गैस सिलेंडर रखकर ले जाते दिखाई दिए। रमेश ने अपने स्तर पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें