पलवल। एक युवक से तीन युवकों ने मारपीट कर बाइक , नकदी और जरूरी सामान लूट लिया। पीड़ित ने सदर थाना पुलिस को इस मामले में शिकायत दी है। जांच अधिकारी ने बताया कि राजस्थान जिला धौलपुर के गांव राजाखेड़ा निवासी प्रीतम गुड़गांव स्थित कंपनी की होम डिलीवरी का काम करता है। सोमवार को वह काम निपटाने के बाद बाइक से अपने गांव जा रहा था। जैसे ही वह पलवल के गांव खटेला सराय के समीप पहुंचा। तो बाइक सवार तीन युवक आए और आते ही उसके साथ मारपीट करने लगे। जब पीड़ित ने मारपीट का विरोध किया। तो उक्त युवक उससे बाइक , 20 हजार रुपये की नकदी और एटीएम, आधार कार्ड और पेनकार्ड को लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।