फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: रंजिश में की मारपीट व लूटपाट केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। हसनपुर थाना अंतर्गत गांव कांवरका में पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर मारपीट व लूटपाट करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़ित को लोहे के पाइप से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। पुलिस ने पीड़ित गांव कांवरका निवासी हेमंत की शिकायत पर नामजद तीन आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। गांव कांवरका निवासी हेमंत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जितेंद्र ने पहले से उनके खिलाफ झूठा केस दर्ज करवाया हुआ है। इसी रंजिश में सिकंदर जसबीर, लोकेश और जितेंद्र डंडे व लोहे के पाइप लेकर उनके घर में घुस आए। हेमंत जब कमरे में सो रहा था, तभी आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। हेमंत के अनुसार, हमले के बाद जितेंद्र ने घर में घुसकर संदूक का ताला तोड़ा और उसमें रखे 13 हजार रुपये व सोने-चांदी के आभूषण लूटकर भाग गए। हेमंत ने किसी तरह हाथ जोड़कर अपनी जान बचाई। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। बाद में पीड़ित ने मामले की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ केस किया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें