फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: कुरियर कंपनी से धोखाधड़ी करने के आरोप में चार डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ मामला दर्ज

Sat, 02 Sep 2023 11:29 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
एक आरोपी सवा लाख का सामान ले भागा, बाकी तीन ने भेजा नकली सामान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। इंस्टाकार्ट कुरियर कंपनी में कार्यरत एक डिलीवरी ब्वाय जहां कंपनी के सवा लाख रुपये के सामान को लेकर फरार हो गया, वहीं तीन डिलीवरी ब्वाय ने मिलकर असली ब्रांड के सामान को अपने पास रख ग्राहक के पास नकली सामान भेज कंपनी को चूना लगा दिया। पुलिस ने कंपनी के इंंचार्ज की शिकायत पर चारों डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कैंप थाना प्रभारी सत्यनारायण ने बताया कि इंस्टाकार्ट कुरियर कंपनी में कार्यरत इंचार्ज जिला अलवर (राजस्थान) टाउन हाल निवासी समीर वालिया ने दी शिकायत में कहा है कि इस्टाकार्ट कंपनी में रजपुरा गांव निवासी राहुल, बहीन गांव निवासी रवि व इस्लामाबाद निवासी बिजेंद्र डिलीवर ब्वाय कार्यरत है। डिलीवरी बाय रवि 31 अगस्त को एक लाख 17 हजार रुपये का सामान लेकर डिलीवरी करने गया था, लेकिन ना तो सामान मालिक के पास पहुंचा और न ही वापस उनके पास। आरोपी डिलिवरी ब्वाय रवि सामान को लेकर लापता है। जिसने कंपनी के साथ धोखाधड़ी की है, जबकि बाकी डिलीवरी बाय बिजेंद्र, राहुल व जसवंत ने डिलीवरी के लिए असली सामान लेकर गए लेकिन असली सामान को बदलकर उसके स्थान पर नकली सामान रखकर कंपनी के साथ धोखाधड़ी की है। पीड़ित ने कंपनी के कहने व मैनेजर के पद पर होने के नाते इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने पीड़ित मैनेजर की शिकायत पर चारों डिलिवरी ब्वाय के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक पुलिस किसी भी डिलिवरी ब्वाय को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। पुलिस का कहना है कि टीम जुटी हुई है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें