फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के पांच मामलों में 40 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए झगड़ों में मारपीट, हवाई फायरिंग और जान से मारने का धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत के आधार पर 40 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता संजय कुमार ने बताया कि सिहौल गांव निवासी नवराज ने बताया कि वह और उसकी मां खेतों पर जा रहे थे। इसी दौरान विकास, प्रवीण, रचना, कन्नी उर्फ शिवनारायण ने दोनों को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। आसपास के लोग पहुंचे तो प्रवीण ने कट्टा निकाला और जान से मारने की धमकी दी। वहीं, बडौली निवासी रामबीर ने बताया कि पड़ोस में रहने वाली आरती व उसके परिजन प्रहलाद, ओमप्रकाश, सतपाल, भगवान दास, सीटू, रीना व ज्ञानवती ने लाठी-डंडे व फरसे से पीड़ित उसकी पत्नी इंदरा, ताई मूर्ति, भाई अमित व हरि पर हमला कर घायल कर दिया।
वहीं, कानूनगो मोहल्ला निवासी राकेश कुमार ने बताया कि उसकी बेटी के ससुराल वालों से महिला थाने में केस चल रहा है। जांच अधिकारी ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया हुआ था। बेटी के ससुराल दुधौला वाले व रिश्तेदार मोहन लाल, विजन, राम कुमार, यादराम, सुभाष, अशोक, सुमेर व कन्हैया भी आए हुए थे। बातचीत करने जाते समय आरोपियों ने उन पर हमला कर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

टीकरी ब्राह्मण गांव निवासी नीतू ने बताया कि गांव निवासी रोहित, संदीप, मंदीप, सुभाष, सोनू, अजय, राहुल, देवीशाह, चंदरवीर, सुरेश व 5-6 अन्य लोग उन्हें गालियां देने लगे। पीड़िता ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने तलवार, चाकू, फरसा आदि से उनपर हमला कर दिया।
भंगूरी निवासी देवीराम ने बताया कि अपने पानी के प्लांट की सप्लाई के लिए जा रहा था। दुर्गापुर गांव के पास एक कार ने उसकी गाड़ी रोक ली। उसमें पांच-छह युवक सवार थे। पीड़ित ने जब रोकने का कारण पूछा तो उन्होंने लाठी-डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया और जेब में रखे पांच हजार रुपये लेकर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें