संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। इंस्टाग्राम पर अवैध हथियारों के साथ फोटो डालने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने एक शिकायकर्ता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी युवक ने शिकायतकर्ता की फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रसारित कर दी। पीड़ित ने फोटो हटाने के लिए कहा तो उसे जान से मारने की धमकी दी। शिकायकर्ता की शिकायत पर पुलिस ने जान से मारने की धमकी देने और अवैध हथियार की फोटो वायरल करने की शिकायत पुलिस में दी।
सदर थाना प्रभारी विश्व गौरव के अनुसार मामले में गांव लालवा के रहने वाले नरेंद्र कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई है कि गांव सेलौटी निवासी नवीन एक बदमाश किस्म का युवक है और अपने पास अवैध हथियार रखता है। नवीन ने अवैध हथियार के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो डाली है। अवैध हथियार के साथ फोटो वायरल कर भय माहौल बनाता है। पीड़ित के फोटो का इस्तेमाल अपने सोशल मीडिया पर किया है। उसने फोटो हटाने के लिए कहा तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।