फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। हथीन थाना के एक गांव में 26 वर्षीय एक विवाहिता का घर से अपहरण किया गया 4 नवंबर को अपहरण किया गया। महिला को एक कमरे में बंद कर चार दिन तक वहीं रखा। उसके साथ आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। विवाहिता ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर के जान से मारने की धमकी दी गई। उसकी सूचना महिला के परिवार जनों ने पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 100 पर शिकायत कर दी। और बंधक बनाई गई विवाहिता को हथीन थाना पुलिस ने मुक्त कराया है। जांच अधिकारी जगवती ने बताया कि महिला का आरोप है कि उसे चार नवंबर से सात नवंबर तक एक कमरे में रखा गया। जांच अधिकारी ने बताया इस मामले में लड़माकी निवासी मुसीम, इमरान, हमाज एवं शाहरुख के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला का मेडिकल परीक्षण करा दिया गया है। और स्थानीय अदालत में बयान भी दर्ज करा दिए गए हैं। इस मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें