फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: ऑनलाइन गर्भपात की दवा बेचने वाली कंपनी पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। भ्रूण हत्या पर रोक लगाने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ऑनलाइन गर्भपात की दवा बेचने वाली कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। टीम ने पहले ऑनलाइन दवा ऑर्डर की उसके बाद डिलीवरी देने आए युवक के सामने दवा का पैकेट खोला। गर्भपात की दवा मिलने पर कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. नवीन कुमार ने बताया कि भ्रूण हत्या को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग निरंतर कार्रवाई कर रही है। उन्हें सूचना मिली कि यंग मार्ट कंपनी की साइट पर ऑनलाइन गर्भपात की दवाई बेची जाती हैं। डीसीओ प्रदीप दहिया ने ऑनलाइन दवा ऑर्डर की और अस्पताल के समीप एक मेडिकल स्टोर का पता दिया। उन्होंने दवा के 475 रुपये भुगतान भी किए। बृहस्पतिवार को कंपनी का डिलीवरी एजेंट महेंद्र दवा लेकर पहुंचा। इस दौरान डॉ. नवीन कुमार, डॉ. प्रवीण कुमार व डॉ. प्रदीप दहिया की टीम ने महेंद्र से सामने दवा का पैकेट खोला, जिसमें गर्भपात की दवा मिली। मामले में शहर थाना पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कंपनी यंग मार्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें