फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: अवैध कॉलोनी काटने के मामले में दो महिलाओं सहित 11 के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना अनुमति के गांव बंचारी व मरौली सहित गुदराना इलाके में कई एकड़ में भू-माफिया काट रहे कॉलोनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। क्षेत्र में भू-माफिया अवैध कॉलोनी काटने से बाज नहीं आ रहे हैं। तमाम सख्ती के बावजूद जिले के अलावा विभिन्न जगहों पर लगातार अवैध कॉलोनियां काटी जा रही हैं। भू-माफिया सस्ता मकान और प्लॉट देने के नाम पर लोगों की मेहनत की कमाई वसूल रहे हैं। थाना मुंडकटी ने जिला नगर योजनाकार की शिकायत पर तीन अलग-अलग गांवों में 11 नामजद आरोपियों के खिलाफ अवैध कॉलोनी काटने का केस दर्ज किया है।

मुंडकटी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तत्कालीन जिला नगर योजनाकार नरेंद्र नैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बिना अनुमति के गांव बंचारी व मरौली सहित गुदराना इलाके में कई एकड़ में भू-माफिया कॉलोनी काट रहे हैं। इनमें रिहायशी और वाणिज्यिक प्लॉट शामिल हैं। उनकी तरफ से नोटिस देकर जानकारी मांगने के साथ-साथ काम भी रोकने के निर्देश दिए गए, लेकिन काम नहीं रोका गया। विभाग की तरफ से कई बार कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माणों को भी तोड़ा गया, लेकिन भू-माफिया की तरफ से काम नहीं रोका गया। इसमें गांव बंचारी में निवासी बिजन व गांव मरौली धर्मपाल डीलर फरीदाबाद, नरेश लंबा डीलर फरीदाबाद व राकेश, रामचंद्र, शिमला, ममता सहित गांव गुदराना में अनिल डीलर, सोनू, मनीष और राकेश के खिलाफ अवैध कॉलोनी काटने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जिला नगर योजनाकार अनिल मलिक ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी प्रकार की अवैध रूप से कॉलोनी ना काटें। प्रदेश सरकार के नियमों अनुसार कॉलोनी काटने की मंजूरी लेने के बाद कार्य करें। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा जमीन खरीदने वाले लोग विभाग से जानकारी लेने के बाद ही जमीन व प्लॉट खरीदें। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनी काटने के मामले में तीन साल की सजा का प्रावधान भी है।

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें