ट्रक की टक्कर से कार सवार की मौत, 2 घायल
पलवल। अलीगढ़ रोड़ पर ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। चांदहट थाना पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जेवर यूपी के अलाउद्दीन नगर निवासी किशन चंद ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पिता गोपी दो अक्तूबर को गांव निवासी देव प्रकाश व जोगेंद्र के साथ कार से पलवल आए थे। वापस गांव जाते समय अलीगढ़ रोड़ स्थित रचित ढाबे के पास सामने से आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर से पीड़ित के पिता गोपी की मौत हो गई, जबकि देवप्रकाश व जोगेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। संवाद