फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राले के नीचे घुसी कार, तीन की मौत

विज्ञापन
होडल में दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : Palwal
विज्ञापन
ट्रॉले के नीचे घुसी कार, एक महिला सहित तीन की मौत
विज्ञापन

होडल। राष्ट्रीय राजमार्ग पर करमन बॉर्डर के निकट रविवार को एक ट्रॉला और स्विफ्ट कार में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ही परिवार की एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। वहीं, ट्रॉला चालक मौके से फरार हो गया। होडल थाना पुलिस ने ट्रॉला को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में झांसी अमरपुर निवासी सुनील ने बताया कि दिल्ली स्थित रेस कोर्स निवासी 70 वर्षीय बुआ रूपाली अपने बेटे प्रमोद (40) और सादिक एवं उसके भाई संतोष के साथ स्विफ्ट कार से रेस कोर्स जा रही थीं। तभी करमन बॉर्डर के निकट एक ट्रॉला चालक ने ओवरटेक कर अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे कार अनियंत्रित होकर ट्रॉला के नीचे घुस गई। कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि आसपास के लोग तेज आवाज सुनकर एकत्र हो गए। इसके बाद लोगों ने कार में फंसे लोगों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। रूपाली और प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने घायल संतोष और सादिक को उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा, लेकिन रास्ते में ही संतोष की मौत हो गई। जबकि, सादिक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिंदगी की रेस हार गया जॉकी
रोशन लाल शर्मा
होडल। घोड़ों की दौड़ में जॉकी का कार्य करने वाले दिल्ली के रेस कोर्स निवासी प्रमोद जिंदगी की दौड़ हार गए। रविवार को सुबह हुई दुर्घटना के बाद थाना परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। प्रमोद के दोस्त कमलेश ने बताया कि घोड़ों की दौड़ में अपनी जिंदगी को दांव पर लगाकर जॉकी का कार्य करने वाला उसका दोस्त जीवन की इस दौड़ में हार गया। वहीं, दोस्त गौरव वालिया का कहना था कि प्रमोद से शनिवार रात को और रविवार सुबह बात हुई थी, लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत की खबर सुनते ही रिश्तेदारों और पड़ोसियों में मातम छा गया। स्थानीय लोग भी परिजनों को सांत्वना देते दिखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें