फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। होडल-नूंह रोड स्थित उटावड चौक पर कार की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उटावड चौकी प्रभारी जान मोहम्मद के अनुसार गांव भिडूकी निवासी कविता अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल से जा रही थी। उटावड़ चौक पर एक रिट्ज कार ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिससे कविता की मौत हो गई। पुलिस ने जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। वहीं स्वामीका गांव के पास मोटर साइकिल की चपेट में आकर सुनीता नामक महिला घायल हो गई। पुलिस ने मोटर साइकिल चालक गज्जन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें