फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर धू-धूकर जली कार:गौर बिज पार्क के सामने मची अफरातफरी, दमकल ने संभाला मोर्चा

Fri, 16 Oct 2026 10:48 PM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद

सार

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात गौर बिज पार्क के सामने मेरठ जाने वाली लेन पर महिंद्रा एक्सयूवी-300 कार में आग लग गई। वैशाली फायर स्टेशन की दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। 
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात एक कार में आग लग गई। सूचना मिलने पर वैशाली फायर स्टेशन से पहुंची दमकल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, जबकि कार का कुछ हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन


सीएफओ सौरभ कुमार सिंह ने बताया कि फायर स्टेशन वैशाली को रात करीब 8:30 बजे कार में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद एक दमकल वाहन को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। कार के मालिक का नाम अंबुज कुमार बताया गया है। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर देखा कि गौर बिज पार्क के सामने मेरठ जाने वाली लेन पर एक महिंद्रा एक्सयूवी-300 कार आग की चपेट में थी।

दमकल टीम ने तुरंत होज लाइन बिछाकर आग बुझाने का काम शुरू किया। कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। अग्निकांड में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि कार का कुछ हिस्सा जल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें