फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: बंदूक दिखाकर बदमाशों ने लूटी कार, नकदी व मोबाइल फोन

Fri, 19 Jan 2024 12:24 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। जिले में लूट की वारदात निरंतर जारी है। अब असावटा मोड के समीप बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति को बंदूक दिखाकर कार, नकदी व मोबाइल फोन लूट लिया। कैंप थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस लुटेरों की पहचान नहीं कर पाई है।
कैंप थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण के अनुसार गांव गुलावद निवासी रघुबीर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह बल्लभगढ़ स्थित मारुति पंप पर कैंटर चलाता है। वह अपनी कार से रात के करीब 10 बजे फरीदाबाद से गांव आ रहा था। उसने गांव कुसलीपुर के समीप स्थित पंप पर कार में सीएनजी डलवाई और गांव के लिए चल दिया। असावटा मोड़ पर बाइक सवार दो युवक आए और उसकी कार को रुकवा लिया। आरोपियों ने उसकी कार की चाबी छीन ली। थोड़ी देर बाद एक बाइक पर दो युवक और आए। आरोपियों की उसकी कनपटी पर देसी कट्टा लगा दिया। इसके बाद चारों आरोपी उसकी कार, कार में रखी 1.18 लाख की नकदी और मोबाइल फोन को लूटकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की पहचान करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें