फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: कैंटर ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। रेवासन गांव के समीप मंगलवार को रॉन्ग साइड से आ रहे कैंटर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपक पुत्र पतराम निवासी बैंसी के रूप में हुई है। घटना के बाद कैंटर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार दीपक बाइक पर सवार होकर सोहना की ओर से नूंह की तरफ आ रहा था। जैसे ही वह रेवासन गांव के समीप पहुंचा, इसी दौरान नूंह की तरफ से सोहना की ओर रॉन्ग साइड में आ रहे कैंटर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस की मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिए नल्हड़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन


रोजका मेव थाना प्रभारी विनोद ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें