फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: नो पार्किंग में खड़ा कैंटर जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर लापरवाही से कैंटर खड़ा करना चालक को भारी पड़ गया। जयसिंहपुर पुलिस चौकी ने गांव कलिंजर के पास नो पार्किंग में खड़े कैंटर को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, 11 अक्तूबर को गश्त के दौरान हाईवे के चैनल नंबर 36.500 पर लाल रंग का छह टायर वाला आइशर प्रो 3015 कैंटर सड़क पर खड़ा मिला। इससे गुजरने वाले वाहन चालकों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो सकता था। चालक रिजवान खान निवासी नवाबगढ़, थाना रोजकामेव, जिला नूंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी मुकेश भीम राव का कहना है कि घटनास्थल की वीडियोग्राफी ई-साक्ष्य ऐप के माध्यम से की गई है। कैंटर को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें