होडल में टप्पल में टिवंक्ल शर्मा नामक बच्ची की दुष्कर्म और हत्या करने से नाराज लोग कैंडल मार्च नि
- फोटो : Palwal
होडल। यूपी के जिला अलीगढ़ के टप्पल में ढाई वर्ष की बच्ची की निर्मम हत्या करने विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया। भारत विकास परिषद और गौरक्षा दल के सदस्यों ने शनिवार की देर शाम दो मिनट का मौन धारण कर ट्विंकल की आत्म शांति की ईश्वर से प्रार्थना की। कैंडल मार्च सती सरोवर से शुरू किया गया जो कि राजीव गांधी चौक होते हुए जगजीवनराम चौक पर संपन्न हुआ। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों द्वारा बच्ची की हत्या को घिनौना कृत्य बताया और मामले में लिप्त आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की। इस दौरान डॉ. जेके मित्तल, राकेश कालडा, आशिष कुमार, रोहित, अश्वनी, भूपेश गोयंका, भगत सिंह रावत, हेमदत्त शास्त्री, नितिन कुमार, महेंद्र, जगदीश, भगत सिंह गर्ग, गगन, सुनील, बिजेंद्र, नंदलाल, योगी, विशाल, प्रेमवती, श्यामवती, बाबूराम कालडा समेत अन्य मौजूद रहे।