फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने के लिए नगर परिषद का जागरूकता अभियान तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। भूजल स्तर में सुधार और वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर परिषद द्वारा जिले में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को देवी लाल पार्क में लोगों को वर्षा जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। परिषद की टीम ने पार्क में पहुंचे लोगों को वर्षा जल संचयन के महत्व और इसके लाभों की जानकारी दी।

नगर परिषद की जिला नगर आयुक्त (डीएमसी) मनीषा शर्मा ने बताया कि लोगों को वर्षा जल संचयन के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। टीम घरों, संस्थानों, पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर लोगों को रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अपनाने तथा वर्षा जल का अधिकतम संरक्षण करने के लिए प्रेरित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि अधिक से अधिक लोग वर्षा जल संचयन अपनाते हैं तो भूजल स्तर में सुधार होगा और भविष्य में पानी की समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकेगी। उन्होंने नागरिकों से इस अभियान में भागीदारी निभाने और अपने घरों व संस्थानों में वर्षा जल संचयन प्रणाली स्थापित करने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें