यमुना सिटी। चचूरा गांव स्थित ग्राम पंचायत भवन में बुधवार को कौशल भारत के तहत श्रम विभाग की ओर से कैंप लगाया गया। कैंप में ग्रामीणों ने श्रम कार्ड बनवाए। योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं और मजदूरों के कौशल को निखारना और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। श्रम कार्ड बनने से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल सकेगा। इस दौरान ग्राम पंचायत प्रतिनिधि अर्जुन सिंह और श्रम विभाग की ओर से अतुल सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो-