संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। नूंह शहर के वार्ड नंबर-7 में 18 अक्तूबर को दो अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर दो मोबाइल फोन, एक एचपी कंपनी का लैपटॉप और 18 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। पीड़ित समय चंद पुत्र रामलाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चोर मोटरसाइकिल पर आए थे। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद उन्होंने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने 19 अक्तूबर को थाना शहर नूंह में मुकदमा नंबर 159, धारा 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी रविंद्र का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।