फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: एक्सप्रेसवे पर अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। जिले की सीमा से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रेसवे के किनारे बने अवैध ढाबों और होटलों पर एक बार फिर प्रशासन का बुलडोजर चला है। फिरोजपुर झिरका सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत यह कार्रवाई एसडीएम फिरोजपुर झिरका के नेतृत्व में की गई, जिसमें ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में एनएचएआई के अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से जेसीबी मशीनों से अवैध ढांचों को ध्वस्त किया गया।
जानकारी के अनुसार, एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ और नजदीकी खेतों में बने लगभग सभी अवैध ढाबों को तोड़ा गया है और वहां से कुर्सियां, गैस चूल्हे, गैस सिलेंडर सहित अन्य सामान को जब्त किया गया है। ऐसी कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी ताकि दोबारा अवैध ढाबे स्थापित न हो सकें। एक्सप्रेसवे के साथ इन अवैध ढाबों और होटलों के कारण अवैध पार्किंग बढ़ रही थी, जिससे एक्सप्रेसवे पर हादसों का खतरा बना रहता था। इससे पहले भी इन ढाबों पर कार्रवाई कर इन्हें तोड़ा गया था, लेकिन कुछ लोगों ने दोबारा से अस्थाई स्ट्रक्चर खड़ा कर लिया था। इसकी सूचना सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से प्रशासन को मिल रही थी, जिसके बाद यह दोबारा कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने पहले ही इस संबंध में प्रशासन को निर्देश दे रखे हैं कि एक्सप्रेस-वे पर हादसों को रोकने के लिए अवैध ढाबों को हटाना जरूरी है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में यह तोड़फोड़ अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें