फोटो:- कब्जा कार्रवाई के दौरान मौजूद पुलिस बल और ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। लंबे समय से ग्राम पंचायत सेवका में अवैध अतिक्रमण की शिकायतें सामने आ रहीं थीं। प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए पुलिस बल की मौजूदगी में इसे तहस-नहस कर दिया। एसडीम जितेंद्र गर्ग के निर्देश पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए लोक निर्माण विभाग के एसडीओ तपेश कुमार ने बताया कि एक दर्जन से अधिक बने मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया। इस दौरान सेवका सरपंच इरशादव अन्य मौजूद रहे। शुरू में कुछ ग्रामीणों ने इसका विरोध किया, लेकिन बाद में वे ठंडा पड़ गए।