पलवल। अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन ने विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एसोसिएशन ने जिला उपायुक्त हरीश कुमार वशिष्ठ के माध्यम से 13 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सरकार को भेजा है। आढ़ती एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे। एसोसिएशन के जिला प्रधान गौरव तेवतिया ने कहा कि वर्तमान नीतियों के कारण आढ़ती खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने गेहूं पर आढ़त को 9 रुपये से बढ़ाकर 13.875 रुपये प्रति क्विंटल करने और सरसों, कपास व बाजरा जैसी फसलों पर ढाई प्रतिशत आढ़त सुनिश्चित करने की मांग की है। ज्ञापन में सुरक्षा का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। संवाद