फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: पीसी-पीएनडीटी समिति की बैठक में पंजीकरण व यूएसजी समय बदलाव पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। सिविल सर्जन कार्यालय में जिला सलाहकार समिति (पीसी-पीएनडीटी) की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उप सिविल सर्जन डॉ. प्रवीण कुमार ने की। बैठक में विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों से जुड़े पीएनडीटी पंजीकरण, चिकित्सकों के नाम जोड़ने-हटाने तथा यूएसजी स्क्रीनिंग समय में बदलाव के प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में आर्यन नर्सिंग होम के पंजीकरण नवीनीकरण, चौहान अल्ट्रासाउंड सेंटर व बीआरसी हथीन में डॉ. जतिन कुमार का नाम जोड़ने तथा संपत नर्सिंग होम होडल में डॉ. नवदीप सिंह के आवेदन पर विचार किया गया। एसडीएच होडल में डॉ. अमिया अंशु का नाम जोड़ने और अन्य चिकित्सकों के नाम हटाने के प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा अमर हॉस्पिटल, सांवरिया अल्ट्रासाउंड सेंटर, सहारा हॉस्पिटल, स्टार हॉस्पिटल व संजीवनी हॉस्पिटल सहित कई संस्थानों में यूएसजी स्क्रीनिंग समय में संशोधन के प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। डॉ. प्रवीण कुमार ने स्पष्ट किया कि पीसी-पीएनडीटी एक्ट के उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। बैठक में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें