फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राह्मणों को नहीं चाहिए आरक्षण - डॉ. महेश शर्मा

Mon, 01 May 2017 04:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
केंद्मरीय मंत्री महेश शमा।
विज्ञापन
केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री डा. महेश शर्मा ने कहा है कि देश की आजादी में ब्राह्मण समाज के लोगों का भी अहम योगदान रहा है। अब श्रेष्ठ भारत के निर्माण में ब्राह्मण समाज के लोगों को अपनी अहम भागेदारी निभानी चाहिए। डा. शर्मा रविवार को ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित भगवान श्री परशुराम जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश के शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री प्रो. रामविलास शर्मा, मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा, बंजर भूमि विकास निगम के चेयरमैन अजय गौड़, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला, विधायक मूलचंद्र शर्मा व विधायक टेकचंद शर्मा भी मौजूद थे। 
विज्ञापन


 डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज के लोगों को अपने बुद्धि और ज्ञान का प्रयोग समस्त समाज के निर्माण में लगाना चाहिए और प्रदेश व देश को नई दिशा प्रदान करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज किसी भी समाज से पीछे नहीं है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को स्वाभिमान के साथ जीना चाहिए और अहंकार को दूर कर देना चाहिए। समाज को एकजुट करने के लिए चिंतन और मनन करें। ब्राह्मण समाज को आरक्षण की बैसाखी की जरूरत नहीं है। समाज के लोगों को एक दूसरे का साथ देना चाहिए और भगवान परशुराम के बताए गए रास्ते पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज सभी लोगों को साथ लेकर चलने वाला समाज है। सबका साथ सबका विकास करने वाले समाज को स्वाभिमान की पूंजी के साथ आगे बढ़ना चाहिए। 

प्रदेश के शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री प्रो. रामविलास शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज को एकजुट होने की जरूरत है। समाज के लोगों को युवाओं को भी संस्कारवान बनाना चाहिए। युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए। उन्होंने जिले के ब्राह्मण धर्मशाला के निर्माण के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर ब्राह्मण सभा पलवल की तरफ से केंद्रीय पर्यटन मंत्री को मांग पत्र दिया गया। इसमें मांग गई कि भगवान परशुराम के जीवन चरित्र को स्कूल की पुस्तकों में शामिल किया जाए और आर्थिक आधार पर सभी जातियों को आरक्षण दिया जाए। केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री डा. महेश शर्मा ने मांग पत्र के संबंध में दोनों मुद्दों पर चर्चा करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के काफी संख्या में लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें