पलवल। जिले में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की रूफटॉप सोलर योजना के तहत बीपीएल उपभोक्ता स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। इन उपभोक्ताओं को राज्य सरकार की ओर से 50-50 हजार रुपये की सब्सिडी भी दी जा रही है। सोलर संयंत्र लगने के बाद उपभोक्ता अपनी घरेलू बिजली जरूरतों का बड़ा हिस्सा खुद पूरा कर सकेंगे और बिजली बिल में भी राहत मिलेगी। अधीक्षण अभियंता रंजन राव ने बताया कि यह योजना न केवल उपभोक्ताओं को आर्थिक लाभ दे रही है बल्कि पर्यावरण संरक्षण और कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने में भी अहम भूमिका निभा रही है। संवाद