फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्सिंग ट्रायल : 19 खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला में 27 से 29 जून तक राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व
विज्ञापन



निशांत पटेल
पलवल। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में शुक्रवार को राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए ट्रायल आयोजित किए गए। 50 खिलाड़ियों के वजन करने की प्रक्रिया के साथ सुबह 8 बजे से ट्रायल शुरू हो गए थे। ट्रायल के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 19 खिलाड़ियों का चयन आगामी राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए किया गया है। चयनित खिलाड़ी पंचकूला में 27 से 29 जून तक होने वाली प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
खेल विभाग और बॉक्सिंग संघ की देखरेख में संपन्न हुए ट्रायल में युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। सीनियर भारोत्तोलन कोच गोपाल कृष्ण सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि पलवल के युवा खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, और उन्हें उम्मीद है कि इस बार राज्यस्तर पर जिले के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये युवा मुक्केबाज अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर प्रदेश स्तर पर पदक जीतकर लौटेंगे।
विज्ञापन


-

10 महिला और 9 पुरुष खिलाड़ियों का हुआ चयन
नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय बॉक्सिंग ट्रायल में 10 महिला खिलाड़ी और 9 पुरुष खिलाड़ियों का चयन हुआ है। वरिष्ठ महिला वर्ग के 48 किलोग्राम भारवर्ग में चंचल, 51 में अंजली, 54 में संजना, 57 में सोनम, 60 में वर्षा, 65 में ज्योति, 70 में वंशिका, 75 में ऋतिका, 80 में मोनिका, वहीं 80 किलोग्राम से अधिक भारवर्ग में लकी का चयन हुआ है। इसी तरह वरिष्ठ पुरुषवर्ग के 50 किलोग्राम भारवर्ग में विशाल, 55 में कुणाल, 60 में श्लोक, 65 में कुणाल, 70 में प्रिंस, 75 में कृष्णा, 80 में मोहित, 85 में बिकेश, वही 90 किलोग्राम भारवर्ग में अतुल का चयन हुआ है।
विज्ञापन




कोट
ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों ने पूरे समर्पण और अनुशासन के साथ प्रदर्शन किया है। अब हमारा फोकस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों की अंतिम तैयारी पर है। सभी चयनित मुक्केबाजों को विशेष ट्रेनिंग शेड्यूल के तहत तैयार किया जा रहा है, जिसमें तकनीक, स्टेमिना और रिंग सेंस पर खास ध्यान दिया जा रहा है। -मनोज, बॉक्सिंग कोच, खेल विभाग पलवल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें