फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: पटरी पर मिला 40 वर्षीय व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पटरी पर मिला 40 वर्षीय व्यक्ति का शव
विज्ञापन

हथीन। गहलब रोड स्थित गौन्छी ड्रेन की पटरी पर मंगलवार को एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। सूचना मिलते ही सिटी पुलिस चौकी से असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर महेंद्र मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। पुलिस को शव के पास ही एक फोन भी मिला। मोबाइल की जांच के बाद मृतक की पहचान गांव टीकरी ब्राह्मण निवासी राजू के रूप में हुई। जांच अधिकारी महेंद्र के मुताबिक, राजू मंगलवार सुबह पैतृक गांव से बाइक पर हथीन आया था। प्राथमिक जांच में सामने आया कि वह शौच के लिए ड्रेन की पटरी पर गया था, जहां अचानक उसकी ह्रदय गति रुकने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें शरीर पर किसी प्रकार की चोट या संघर्ष के निशान नहीं पाए गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें