दो जगहों पर रक्तदान शिविर का आयोजन, 127 यूनिट रक्त एकत्र
पलवल/ होडल । रोटरी क्लब पलवल सिटी के तत्वावधान में रविवार को गांव कुसलीपुर में पंडित गोपाल शर्मा की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ स्व. पंडित गोपाल शर्मा की धर्मपत्नी अंगूरी देवी ने किया। शिविर में 52 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि सतवीर पटेल, विशिष्ट अतिथि रेडक्रॉस सचिव विकास कुमार, दामोदर भारद्वाज, मुकेश मित्तल, रामबाबू खंगारोत, अनूप बैंसला, मुकेश राणा, मोहित गोयल, अजीत तेवतिया और कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, होडल में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, अखंड भारत संस्कार सभा, ओम फाउंडेशन, जिला ब्राह्मण सभा और प्रमुख सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं के सहयोग से अग्रवाल धर्मशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में 75 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। इस दौरान शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी मामराज रावत, सुखबीर तंवर, दिल्ली बिजली बोर्ड में कार्यरत अधीक्षक अभियंता संतराम शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, वेद राम शर्मा आदि मौजूद रहे।