पलवल। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत होडल विधानसभा क्षेत्र में कार्यरत बीएलओ सुपरवाइजर एवं बीएलओ को प्रशिक्षण दिया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रशिक्षण दिया जाना है। यह प्रशिक्षण कार्यशाला 13 फरवरी को राजकीय महाविद्यालय होडल के ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित होगी। प्रशिक्षण दो बैचों में संपन्न कराया जाएगा। पहला बैच सुबह 11 बजे और दूसरा बैच दोपहर 2 बजे शुरू होगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजर समय पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण में भाग लें। एसआईआर की मदद से मतदाता सूची को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाया जा सके। संवाद