फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार किसानों के प्रति संजीदा नहीं : सैलजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों और मजदूरों के प्रति संजीदा नहीं है। किसान और मजदूर आज सड़कों पर है, लेकिन सरकार उनकी आवाज को अनसुना कर रही है। वहीं फसल खरीद को लेकर सरकार के रवैये से किसान हताश और निराश हो चुके हैं। सरकार की नीतियों से उद्योग धंधे तबाह हो चुके हैं। करोड़ों लोग बेरोजगार हो चुके हैं। महंगाई आसमान छू रही है। इस सरकार के कुप्रबंधन के कारण जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। कुमारी सैलजा रविवार को पृथला में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन

सम्मेलन का आयोजन राकेश तंवर पृथला द्वारा उन्हें अखिल भारतीय असंगठित श्रमिक कांग्रेस के हरियाणा अध्यक्ष बनाने पर किया था। कुमारी सैलजा के अलावा सम्मेलन को असंगठित श्रमिक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरबिंद सिंह, पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल, पूर्व सीपीएस रामकिशन गुर्जर, पूर्व विधायक उदय भान ने भी संबोधित किया।
कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में फसल खरीद को शुरू हुए कई दिन बीत चुके हैं। लेकिन किसान दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। मंडियों में अव्यवस्था का आलम है। किसानों की फसल में नमी का बहाना देकर खरीदा नहीं जा रहा। वहीं बारदाने की भी कमी है। पोर्टल व रजिस्ट्रेशन के नाम पर किसानों को परेशान किया जा रहा है। भाजपा सरकार किसान का भला नहीं कर सकती। भाजपा सरकार का असली चेहरा लोगों के सामने उजागर हो चुका है। आज हालात इस कदर हैं कि प्रदेश की जनता भाजपा व जजपा के नेताओं को गांव तो दूर सड़क पर भी नहीं चलने दे रही।
विज्ञापन

कांग्रेस की सरकार आने पर रद्द होंगे कृषि कानून
कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश और देश में कांग्रेस की सरकार आते ही यह काले कानून रद्द किए जाएंगे। मौजूदा सरकार का विकल्प एकमात्र कांग्रेस है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी हर वर्ग की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ रही है। कांग्रेस श्रमिकों और किसानों की आवाज को सड़क से संसद तक उठा रही है। आमजन में जहां सरकार के प्रति रोष है, वहीं कांग्रेस की ओर रुझान बढ़ा है। जिससे साफ झलकता है कि प्रदेश में आने वाली सरकार कांग्रेस की है। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता योगेश ढींगड़ा, प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़, प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र चंदेलिया, बलजीत कौशिक, राकेश भड़ाना विशेष रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें