संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। मिशन अस्पताल नूंह के सामने खड़ी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर बाइक बरामद करने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गांव घासेड़ा निवासी मोहम्मद शाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 अगस्त को वह अपने दादा को चिकित्सक को दिखाने के लिए मिशन अस्पताल आया था। करीब 11 बजे उसने अपनी हीरो स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल अस्पताल के सामने खड़ी की और अंदर चला गया। कुछ देर बाद बाहर आने पर बाइक वहां नहीं मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें चेहरा कपड़े से ढका एक अज्ञात युवक बाइक ले जाता दिखाई दिया। जांच अधिकारी अंजुमन राणा ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और बाइक की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।