फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

पलवल। अलीगढ़ रोड पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना शनिवार देर रात की है। चांदहट थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस वाहन चालक की पहचान नहीं कर पाई है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। चांदहट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि मथुरा जिला के थाना सुरीर अंतर्गत गांव नंगला मोती निवासी बंटी झज्जर स्थित किसी निजी कंपनी में काम करता था। शनिवार को छुट्टी होने के बाद बाइक से गांव जा रहा था। रात के समय अलीगढ़ रोड़ पर उसकी बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें