फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर कार की टक्कर से बाइक सवार 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। शहर थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया है। वहीं जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जांच अधिकारी संजय के अनुसार गांव फिरोजपुर निवासी योगेश ने शिकायत दर्ज कराई है कि 26 अक्तूबर को वह अपने भाई रवि के साथ बाइक पर किसी काम से बल्लभगढ़ गया था। वापस आते समय निजी गार्डन के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे रवि गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित रवि को अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने रवि को मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें