फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनगवां। क्षेत्र में बाइक चोरी का मामला सामने आया है। गांव बुबलहेड़ी निवासी साहून अली, पुत्र अय्यूब ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह किसी व्यक्ति से मिलने के लिए मोटरसाइकिल पर सवार होकर अकबरपुर रोड पर गया था। वहां उसने अपनी मोटरसाइकिल को लॉक कर एक घर के बाहर खड़ी कर दी और मिलने के लिए अंदर चला गया। कुछ देर बाद वापस लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली। पीड़ित ने आसपास काफी तलाश की और लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं लग पाया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें